बगीचा नगर समिति की बहनों ने उत्साहपूर्वक मनाया रक्षाबंधन उत्सव, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश
बगीचा। दिनांक 31 अगस्त 2026 को वनवासी कल्याण आश्रम में रक्षाबंधन उत्सव एवं रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। विकासखंड बगीचा की नगर समिति की बहनों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर उपस्थित भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा और आपसी स्नेह, विश्वास तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से मा. श्री महेश्वर सिंह जी, श्री नेतराम प्रजापति जी एवं श्री बनकुल दास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं नगर बगीचा से श्रीमती रीना बरला जी, श्री प्रभात सीदाम जी, श्री दिनेश शर्मा जी, श्री एल.आर. चौहान जी, श्री हरिशंकर साय जी, श्रीमती अहिल्या यादव जी, श्रीमती अनिता भगत जी, श्रीमती सुमित्रा यादव जी सहित अन्य बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

रक्षा सूत्र बंधन के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए समाज में एकता, परस्पर सहयोग, सेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला पर्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सामूहिक रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम ने वनवासी समाज और नगर क्षेत्र के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया।
