Oplus_131072

जशपुर। जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में शनिवार रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम बरटोली स्थित जे.के.ढाबा के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक समेत राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हैँ,
मिली जानकारी के अनुसार, राहगीर फुटबॉल मैच देखकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरटोली में जे.के. ढाबा के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चालक और राहगीर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक मोटरसाइकिल चालक ग्राम लोदाम बैगा टोली निवासी नाम जीत कुमार राम बताया जा रहा है, जबकि हादसे में जान गंवाने वाला राहगीर का नाम बिजय कोरवा ग्राम पुत्रीचौरा का रहने वाला था। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही लोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान समेत अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
