शासकीय योजनाओं और अधिकारों की दी गयी जानकारी
घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
सूरजपुर/21 सितंबर 2026/ कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विकासखंड स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत अन्नपुर्णा और विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत गणेशपुर के ग्राम घुमाडांड में महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
संरक्षण अधिकारी श्रीमती इंदिरा कुमारी तिवारी जेण्डर विशेषज्ञ सलोमी कुजूर एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक विशेषज्ञ फरजाना के द्वारा महिलायें कैसे स्वावलंबी बने एवं रोजगार के विभिन्न अवसर एवं कृषी के क्षेत्र में कैसे अपने आप को आत्मनिर्भर बनाए के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मासिक धर्म स्वच्छता की भी जानकारी साझा की गयी एवं बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे जागरूक करते हुए बाल विवाह न करने की समझाईश दी गई तथा 1098 सम्पर्क नम्बर के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यता पड़ने पर कॉल करने का भी सुझाव दिया गया। बाल श्रम न कराने एवं सभी बच्चो को शिक्षित करने के लिए विशेष जोर दिया गयाऔर यातायात अधिनियम की भी जानकारी दी गई।
महिला सशक्तिकरण में नोनी सुरक्षा योजना सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमत्री मातृत्व वंदन, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलु हिंसा महिला उत्पीड़न, महिला हेल्पलाईन नम्बर 181, 112 और महिला कोष सावधि जमा म्युचवल फंड आदि के बारे में जानकारी दी गई। सरंक्षण अधिकारी इंदिरा कुमारी तिवारी के द्वारा घरेलु हिंसा, महिला उत्पीड़न, विशेषकर पंडो जनजाति कि महिलाओं को सरल शब्दों में आवश्यक जानकारी साझा करते हुए विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं कार्यस्थल पे लैंगिक अपराध किस प्रकार से हो सकते है है उनके बारे में बताया और महिलाए कैसे स्वालंबी बने एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु लॉवलीहुड कॉलेज प्रशिक्षण केन्द्र के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यवेक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
