
बगीचा । वर्तमान भारत
जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुघरी में रविवार को ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में टांगरडीह की टीम ने घोघर बासेन को हराकर खिताब अपने नाम

किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टांगरडीह की टीम और घोघर बासेन टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 109 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टांगरडीह की टीम ने 110 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम टांगरडीह को

मुख्य अतिथि पंचायत प्रतिनिधि ने 11000 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान की। उपविजेता टीम घोघर बासेन को 5500 शो का नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि पंचायत प्रतिनिधि ने संबोधित में कहा कि फाइनल तक पहुंचना दोनों टीमों के बेहतरीन

खेल को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे मैदान ही बड़े खिलाड़ियों की नर्सरी होते हैं और यही मंच उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खेल को स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया कार्यक्रम में घुघरी सरपंच और जनप्रतिनिधि सहित आयोजन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

