
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रशासनिक कामकाज में गति लाने और महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ा और कड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर आगामी 3 महीनों के लिए रोक लगा दी है। यह फैसला राज्य में आयोजित होने वाले ‘सुशासन तिहार’ और आगामी ‘जनगणना’ के कार्यों को सुचारू रूप से निपटाने के मद्देनजर लिया गया है।
