रिपोर्ट : रोहित यादव
बगीचा ( जशपुर )। वर्तमान भारत। पश्चिम बंगाल , असम एवं पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर आज बगीचा में किसी उत्सव सा नजारा देखने को मिला। जैसे – जैसे भाजपा की जीत पक्की होती गई वैसे – वैसे पूरा बगीचा भगवमय होता चला गया और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने दिल खोलकर जीत का जश्न मनाया। खुशी के इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में झालमुड़ी और आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

जीत के इस जश्न समारोह के अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, जिला भाजपा नेता शंकर प्रसाद गुप्ता जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक जी भाजपा मंडल महामंत्री पवन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम जी , भाजपा नेता रामसलोने मिश्रा जी,

श्रीमती रीना बरला जी, अहिल्या यादव जी भाजयुमो जिला मंत्री रित्विक जैन,जिला कार्यकारणी सदस्य संतोष गुप्ता,बगीचा युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम जिंदल, महामंत्री विवेक गुप्ता,नितिन गर्ग,आकाश जायसवाल,दीपक जायसवाल एवं अन्य कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
