अंबिकापुर । वर्तमान भारत।
रिपोर्ट : अशोक सिंह ( संपादक)
सरगुजा संभाग में आईटीआई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, राजेश सोनी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गएछत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का सरगुजा संभागीय निर्वाचन शासकीय आईटीआई अंबिकापुर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन में संभाग अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त होने के कारण श्री राजेश सोनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।इस अवसर पर संभाग के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों का भी निर्वाचन किया गया, जिसमें सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। घोषित जिलाध्यक्षों में सरगुजा से श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह, सूरजपुर से श्री देव सिंह, एमसीबी से श्री मनोज शुक्ला, जशपुर से श्री आशीष पन्ना, कोरिया से श्री आशुतोष शर्मा तथा बलरामपुर से श्री भूपेंद्र साहू शामिल हैं।संभागीय कार्यकारिणी में भी विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की संभाग अध्यक्ष के रूप में श्रीमती नीरा वर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में श्री देवेन्द्र कुमार सिदार एवं श्री संतोष दुबे, सचिव श्री ओमप्रकाश बघेल, कोषाध्यक्ष श्री नीरज राठौर, संगठन सचिव श्री अजय जांगड़े एवं श्रीमती समर अंसारी, प्रचार सचिव श्री बजरंग बहादुर उइके, संयुक्त सचिव श्री शब्बीर आलम तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती संतोष त्रिपाठी निर्वाचित हुए।

निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद सिंह यादव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री भोज केसरवानी द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया गया, जिसके लिए संघ ने उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग श्री अजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुधीर सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री संतोष कुमार वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।अंत में संघ के प्रदेश सचिव गुमान सिंह साहू ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
