आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब के भण्डारण विक्रय एवं परिवहन पे रोक लगाने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं.. उक्त आदेश के परिपालन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम आज दिनांक 30.10.26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में जिला सूरजपुर में गश्त कर रही थी..गश्त के दौरान ग्राम गेतरा थाना सूरजपुर पहुँचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि गेतरा निवासी सुरेश पोर्ते भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचता है..मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने ग्राम गेतरा में सुरेश पोते के घर दबिश दी.. सुरेश पोर्ते घर पर मौजूद था, सुरेश पोर्ते के घर की तलाशी में 39 पाव मध्य प्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की तथा 15 लीटर महुआ शराब कुल 22 लीटर महुआ एवं विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),36,59(1) के तहत कार्यवाही कर आज दिनांक को ही माननीय न्यायालय सूरजपुर में न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया.. आरोपी सुरेश पोर्ते ने अपने मेमोरेंडम में यह स्वीकार किया है कि उसके घर से बरामद 15 लीटर महुआ शराब उसका है किन्तु 39 पाव मध्य प्रदेश राज्य का गोवा व्हिस्की जो उसके घर से बरामद हुआ है वह उसका नहीं बल्कि उसके पड़ोसी प्रताप पोर्ते पिता चंद्रशेखर पोर्ते का है जिसने मेरे घर रखा था। दूसरे आरोपी प्रताप पोते की खोजबीन की गई परन्तु वह घर पर नहीं मिला उसकी तलाश की जा रही है..
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता के द्वारा की गई.. हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक अशोक सोनी श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही..
