:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही।
:- आरोपी अपने साथियो के साथ मिलकर घटना किया था कारित, दोनों प्रकरणों में शामिल रहा था आरोपी।
:- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम मारपीट के 02 मामलो में कार्यवाही की गई है।
⏩ मामला 01:- बौरीपारा तालाब के पास मारपीट (अपराध क्र. 626/2026) घटना दिनांक दिनांक 07/09/2026 को रिंग रोड बौरीपारा तालाब के पास प्रार्थी लेखांश कान्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, कड़े व हाथ-मुक्कों से मारपीट की पुलिस टीम द्वारा पूर्व में आरोपी रतन गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था एवं वर्तमान में मामले में शामिल फरार आरोपी गणेश उर्फ गोलू तथा आशुतोष गुप्ता उम्र 22 वर्ष, निवासी महामाया चौक को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
⏩ मामला 02:- घर में घुसकर मारपीट व वाहनों में तोड़फोड़ (अपराध क्र. 781/2025)
घटना: दिनांक 21/10/2025 को बौरीपारा में प्रार्थी सौरभ मिश्रा के घर के बाहर खड़ी गाड़ियाँ तोड़ी गईं और घर में घुसकर प्रार्थी व उनके साथियों से मारपीट की गई। पूर्व की कार्यवाही: मामले के 6 मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।वर्तमान में प्रकरण के फरार आरोपी गणेश कुमार उर्फ गोलू उम्र 27 वर्ष, निवासी मायापुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
⏩ कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, स.उ.नि. अदीप प्रताप सिंह, स.उ.नि. विमल सिंह, प्र.आर. सुधीर सिंह, आर. देवेंद्र पाठक एवं नितिन सिन्हा सक्रिय रहे।
