Oplus_131072
:- थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे वाहन चालक के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:-स्कार्पियो चालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस, शराब का सेवन कर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।
:- यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
⏩ सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा दौरान चेकिंग स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी /15/डी वाई /9795 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम सोनल सिंह उर्फ़ सुभान सिंह आत्मज स्व. बिनोद सिंह उम्र 26 वर्ष साकिन बंगाली चौक अंबिकापुर का होना बताया जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना एवं बिना लाइसेंस एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाना पाया गया, स्कार्पियो चालक का मेडिकल मुलाहिजा कराने पर चालक शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, स्कार्पियो चालक द्वारा शराब के नशे मे लापरवाही पूर्वक बिना वैध लाइसेंस एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 184, 185, 194(बी)(1), 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण मे वाहन चालक को 12000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।
