देवनगर । सूरजपुर
शाहबाज अंसारी की रिपोर्ट
देव नगर, जिला सूरजपुर। जवान की हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम किया।
चक्का जाम के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने घटना की पूरी जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी पहुंचकर स्थिति को संभालने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जवान की हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और चक्का जाम समाप्त कराने को लेकर कार्रवाई जारी है।
वर्तमान भारत न्यूज़ | सच्ची खबर, पक्की खबर
