Oplus_131072
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचेगा जन-जन तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, सेवा, सुशासन और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
अंबिकापुर।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में सांसद चिंतामणि महाराज, सीतापुर विधायक एवं अभियान के जिला समन्वयक रामकुमार टोप्पो, जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह तथा जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे उपस्थित रहे।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा आयोजित करती है, लेकिन इस बार विशेष अवसर है। 7 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसलिए इस बार एक माह तक सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा, स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और आत्मनिर्भर भारत सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर और शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा: मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन संवाद’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से 7 अक्टूबर को विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक सेवा यात्राएं भी निकाली जाएंगी।
अभियान के जिला समन्वयक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत किया जाएगा।
जिला संवाद प्रमुख
भाजपा सरगुजा
