Oplus_131072

बगीचा । वर्तमान भारत
बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा अनुविभाग में गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एसडीएम समीर बड़ा ने क्षेत्र की सभी गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में प्रशासन और गणेश पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम समीर बड़ा ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से कराएं। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
शाम 5 बजे होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
बैठक में सर्वसम्मति से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का समय शाम 5 बजे निर्धारित किया गया। प्रशासन की ओर से विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक तैयारियां करने की बात कही गई।
एसडीएम समीर बड़ा ने गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से गणेश उत्सव को शांति, भाईचारे और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने समितियों से विसर्जन के दौरान निर्धारित समय और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा
बैठक में शामिल गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। समितियों की ओर से कहा गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पूरा सहयोग किया जाएगा।
बैठक में नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह, SDOP दिलाप कोसले, तहसीलदार रोहित गुप्ता सहित क्षेत्र की विभिन्न गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन और गणेश पूजा समितियों के बीच हुए बेहतर समन्वय से आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने की उम्मीद है।
