
वर्तमान भारत (रोहित कुमार) बगीचा।आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा इस वर्ष बगीचा के पुरंगा में पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को आकर्षक सजे रथों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथयात्रा को लेकर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह हैं। रथयात्रा की शुरुआत यादव बस्ती जगन्नाथ मंदिर से हुई। पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा -अर्चना के बाद भगवान को रथ पर विराजित किया गया। इसके बाद श्रद्धालु “जय जगन्नाथ”

के गगनभेदी जयघोष के बीच रस्सी खींचकर रथ को नगर भ्रमण के लिए निकले इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह है किसे यादव परिवार कई दशकों से इस रथयात्रा की परंपरा से जुड़े हुए हैं। मंदिर निर्माण से पहले भगवान की प्रतिमाएं वहीं से रथयात्रा का शुभारंभ किया जाता है। आज भी यह परंपरा श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाई जा रही है। रथयात्रा के दौरान पुरंगा की

गलियां भक्ति के रंग में सराबोर हैं। महिलाएं मंगल गीत गाती हैं, बच्चे उत्साह से झूमते हैं और श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद प्राप्त” किया।
